नमस्कार. दर्शन पोलीस टाइमसाठी राज्य पातळीवर, जिल्हा पातळीवर, तालुका पातळीवर तसेच गाव तेथे प्रतिनिधी (वार्ताहर) नेमणे आहेत. संपर्क – संपादक- 75 8800 7576
Menu
ब्रेकिंग

शेअर करा:

नागपुर में MD ड्रग्स की खुलेआम बिक्री पर कांग्रेस का हल्ला बोल, DCP से तत्काल रेड की मांग

✡️नागपुर में MD और अन्य नशीले पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने जताई चिंता,

DPT NEWS ✍️🗞️📰🗞️✍️🚨🚨 प्रतिनिधी – सीमा ठाकूर

नागपुर : नागपुर शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष वसीम ख़ान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने DCP ज़ोन-3 राहुल मदने को ज्ञापन सौंपकर शहर और मध्यनागपुर के कई क्षेत्रों में MD (मेफेड्रोन) और अन्य नशीले पदार्थों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-बिक्री पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

वसीम ख़ान ने नागपुर के CP रवींद्र सिंगल और DCP राहुल मदने को ‘ऑपरेशन थंडर’ जैसी नशा विरोधी मुहिम चलाने के लिए धन्यवाद दिया, लेकिन साथ ही इस बात पर जोर दिया कि MD और अन्य ड्रग्स का अवैध व्यापार अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि इस कारोबार के कारण नशा करने वाले व्यक्ति का पूरा परिवार प्रभावित हो रहा है।
ज्ञापन में विशेष रूप से बताया गया है कि MD के नशे की चपेट में युवा, जवान और कुछ हद तक लड़कियां भी आ रही हैं। ख़ान ने जानकारी दी कि सी.ए. रोड पर अग्रेसन चौक से लेकर मेव अस्पताल चौक तक, साथ ही मोमिनपुरा, भालदरपुरा, बुद्दू खां का मीनारा, महल और अन्य स्थानों पर MD की खरीद-बिक्री चल रही है।

वसीम ख़ान ने DCP राहुल मदने से अनुरोध किया है कि वे इन सभी चिन्हित स्थानों पर पुलिस द्वारा तुरंत रेड करवाएँ, ताकि इस अवैध कारोबार को रोका जा सके और युवा पीढ़ी को इस जानलेवा लत से बचाया जा सके। उन्होंने नशा मुक्त नागपुर बनाने के लिए पुलिस प्रशासन से त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मौक़े पर मघ्य नागपुर ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल पट्टम, शहर महासचिव राजा काका चीलाटे, जावेद राना, मोहम्मद शफीक,ज़ाहिर भाई, अल्पसंख्यक महासचिव सलीम शाह, मार्शल मुन, मोशीन, हुसैन, नसीम अनवर साहब व आदि उपस्थित थे !!

शेअर करा:

Facebook
Twitter
Email
WhatsApp
Telegram
Print

दूसरी भाषा में पढ़े!

शेअर करा

आमच्यासोबत सोशल मीडिया वर जुडा

धुळे हवामान

loader-image
Dhule
4:55 pm, February 26, 2026
33°C
साफ आकाश
18 %
5 Km/h
Wind Gust: 4 Km/h
Clouds: 3%
Visibility: 10 km
Sunrise: 6:54 am
Sunset: 6:34 pm
Translate »
error: Content is protected !!