नमस्कार. दर्शन पोलीस टाइमसाठी राज्य पातळीवर, जिल्हा पातळीवर, तालुका पातळीवर तसेच गाव तेथे प्रतिनिधी (वार्ताहर) नेमणे आहेत. संपर्क – संपादक- 75 8800 7576
Menu
ब्रेकिंग

शेअर करा:

मुंबई में अंडरवर्ल्ड पर ED का एक्शन:दाउद इब्राहिम की बहन हसीना के बंद पड़े घर पर रेड, छोटा शकील का रिश्तेदार हिरासत में

मुंबई:- मुंबई में अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों के 10 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी मुंबई और आसपास के इलाकों में जारी है। सूत्रों के मुताबिक अंडरवर्ल्ड के लोगों के अलावा इस रेड में महाराष्ट्र के एक बड़े नेता का नाम भी सामने आया है। यह रेड मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी है। हालांकि अभी तक ED का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के कई साल से बंद पड़े नागपाड़ा स्थित घर को भी ED की टीम खंगाल रही है।

जानकारी के मुताबिक ED ने छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम फ्रूट को हिरासत में ले लिया है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो सकती है।

पाकिस्तान कनेक्शन आया था सामने
90 के दशक में फरार हुए अंडरवर्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम से जुड़े लोगों पर बड़े पैमाने पर मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का आरोप है। कुछ दिन पहले केंद्रीय जांच एजेंसी को अंडरवर्ल्ड के पंजाब कनेक्शन के बारे में पता चला था। यह जानकारी सामने आई थी कि पंजाब में अस्थिरता फैलाने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI अंडरवर्ल्ड का सहारा ले रही है। सूत्रों के मुताबिक, अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोग बड़े पैमाने पर मुंबई से पंजाब पैसे पहुंचा रहे हैं।

कुछ दिन पहले दाऊद का करीबी हुआ था अरेस्ट
इस महीने की शुरुआत में जांचकर्ताओं ने 1993 ब्लास्ट के आरोपी अबू बकर को गिरफ्तार किया था। 29 सालाें से फरार अबू को दाऊद का करीबी सहयोगी बताया जाता है। अबू को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में गिरफ्तार किया गया था।

शेअर करा:

Facebook
Twitter
Email
WhatsApp
Telegram
Print

दूसरी भाषा में पढ़े!

शेअर करा

आमच्यासोबत सोशल मीडिया वर जुडा

धुळे हवामान

loader-image
Dhule
10:54 pm, February 26, 2026
26°C
साफ आकाश
46 %
22 Km/h
Wind Gust: 37 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 10 km
Sunrise: 6:54 am
Sunset: 6:34 pm
Translate »
error: Content is protected !!