नमस्कार. दर्शन पोलीस टाइमसाठी राज्य पातळीवर, जिल्हा पातळीवर, तालुका पातळीवर तसेच गाव तेथे प्रतिनिधी (वार्ताहर) नेमणे आहेत. संपर्क – संपादक- 75 8800 7576
Menu
ब्रेकिंग

शेअर करा:

कोरोना चल रहा है….!!

कोरोना चल रहा है….!!
हर काम से बचने के लिए
बहाना खूब चल रहा है।
शिक्षा के मंदिर पडें बंद
मयखाना खूब चल रहा है।
खुशियों में मिलने के लिए
यहाँ पाबंद चल रहा है।
मिल सके इलाज इसके लिए
इंसान कतार में चल रहा है।
ऑनलाइन शिक्षा के बहाने
गेम वालों का बिजनेस चल रहा है।
फीस भर भर हो रहे परेशान माँ बाप
किताबों में रख रख के फोन चल रहा है।
बदल गई है साल मगर
न तारीख न महीने का पता चल रहा है।
गुजर रहा है पूरा वक्त सोशल मीडिया पर
न दिन न रात का पता चल रहा है।
बंद पड़ा है विकास का हर एक काम
फिर भी पार्टियों का प्रचार चल रहा है।
बिजली के लिए परेशान हो रहा है किसान
अमीरों के घरों में इनवर्टर चल रहा है।
ना कुछ कहो, ना कुछ सुनो
चुपचाप देखो जो चल रहा है।
सच्चाई के मुँह पर चढ़ालो मास्क
क्योंकि, करोना जो चल रहा है।
पुनम सुलाने, जालना

शेअर करा:

Facebook
Twitter
Email
WhatsApp
Telegram
Print

दूसरी भाषा में पढ़े!

शेअर करा

आमच्यासोबत सोशल मीडिया वर जुडा

धुळे हवामान

loader-image
Dhule
10:21 am, April 19, 2026
37°C
छितरे हुए बादल
16 %
11 Km/h
Wind Gust: 10 Km/h
Clouds: 34%
Visibility: 10 km
Sunrise: 6:09 am
Sunset: 6:50 pm
Translate »
error: Content is protected !!