DPT NEWS NETWORK 🗞️ 📹 🗞️ ✍️ 🚨 दर्शन पोलीस टाईम 🚨 प्रतिनिधी:- प्रतिक पांडे
कांद्री (कन्हान) : नागपुर क्षेत्र के कामठी
ओपन कास्ट माइन में वेकोलि के विजिलेंस विभाग के दिशा निर्देशों को ताक पर रखकर डीजल में भ्रष्टाचार कर दोषी अधिकारियों को बचाने का आरोप इंटक के जिला अध्यक्ष नरेश बर्वे ने लगाया है.
24 मई 2023 से विभागीय डीजल बाउजर खराब होने से वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के विभागीय एक्सकेवेटर, डंपर, डोजर और अन्य मशीनों में सतर्कता विभाग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर मेसर्स ईगल इंफ्रा माइनिंग कॉन्ट्रैक्टर के डीजल बाउजर क्रमांक एमएच-34/बीजेड-2204 से भरा गया. जबकि, कोल इंडिया की खदानों में विभागीय डीजल भरने के लिए किसी निजी खनन कंपनी के डीजल भरने वाले टैंकर का उपयोग विशिष्ट, स्वीकृत दिशा-निर्देशों अथवा परिपत्रों के बगैर स्वीकार्य नहीं होता.
कामठी ओसीएम में खड़ा नया बाउजर.
आपातकालीन स्थिति में नियमों और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है. खनन ठेकेदार के डीजल बाउजर का उपयोग करने से डीजल की चोरी का जोखिम बढ़ जाता है. सतर्कता परिपत्रों के हिसाब से किसी भी खान की मशीनों में डीजल भरने के लिए खनन ठेकेदारों के डीजल बाउजर के उपयोग की अनुमति नहीं है. वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड को 16 मार्च 2025 को इंटक के जिला अध्यक्ष नरेश बर्वे ने शिकायत की थी. इस पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक नागपुर द्वारा कमेटी गठित कर
मामले की जांच रिपोर्ट वरिष्ठों को भेजी गई है. प्रबंधन द्वारा इस मामले की खानापूर्ति कर मामले को रफादफा करने का आरोप बर्वे ने लगाया है. विभागीय डीजल बाउजर 24 मई 2023 से 24 जून 2023 तक लगभग एक महीने के लिए खराब था. लेकिन जांच कमेटी ने ठेकेदार के बाउजर का उपयोग केवल 15 दिनों के लिए करने और गोंडेगांव के बाउजर का उपयोग सात दिन करने का उल्लेख किया है. जबकि जांच कमेटी ने शेष 8 से 9 दिनों तक किस बाउजर का उपयोग किया गया इसका उल्लेख नहीं है. खनन ठेकेदार मेसर्स ईगल इंफ्रा के डीजल बाउजर का उपयोग करने के लिए सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी नहीं ली गई थी. जिस समय मेसर्स ईगल इंफ्रा का डीजल बाउजर प्रयोग किया गया. उस समय एरिया रीजनल स्टोर सिल्लेवाड़ा में 6000 लीटर क्षमता का नया डीजल बाउजर उपलब्ध था. लेकिन इसे कामठी ओसीएम द्वारा उपयोग नहीं किया गया.
हैरानी की बात क्षेत्रीय कमेटी ने मामले की जांच की है. जांच में में किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता अथवा भ्रष्टाचार नहीं मिला. जो हुआ वह पूरे दिशा निर्देशों के पालन के साथ किया गया है.
शरद कुमार दीक्षित, उपक्षेत्रीय प्रबंधक
यह है कि, आज भी एक नया डीजल बाउजर गोंडेगांव खदान में बगैर इस्तेमाल के खड़ा है. ऐसा क्या कारण है कि आज तक उस डीजल बाउजर को खदान के कार्य के लिए प्रयोग में नहीं लाया गया, जबकि 2023 में ही डब्ल्यूसीएल द्वारा उसे नागपुर क्षेत्र की खदान के लिए खरीदा गया था. इस पूरे मामले की वेकोलि सीएमडी और सभी डायरेक्टर के साथ-साथ विजिलेंस विभाग से शिकायत की थी. लेकिन आज तक किसी भी दोषी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई, इसका मतलब कहीं न कहीं दोषी अधिकारी को बचाने की कोशिश हो रही है ऐसा आरोप हो रहा है.



